Vijayalakshmi pandit biography in hindi
Vijayalakshmi pandit biography in hindi
Vijayalakshmi pandit biography in hindi images...
विजयलक्ष्मी पंडित भारतीय इतिहास का वो नाम हैं जिन्होंने अपने कार्यों से भारत और उसकी राजनीति को लगभग चार दशकों तक अपनी सेवा प्रदान की। वह एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनायिक और नेता थीं। हिंदुस्तान के प्रभुत्वशाली नेहरू परिवार से आने के कारण भले ही परिवार की छाप उनके नाम के साथ हमेशा रही हो लेकिन उन्होंने वृहत तौर पर काम करके अपनी अलग छाप बनाई। विजयलक्ष्मी पंडित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इतना ही नहीं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वह कई बार जेल भी गई थी।
शुरुआती जीवन
विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म ब्रिटिश भारत में 18 अगस्त 1900 को उत्तर प्रदेश के जिले इलाहाबाद में हुआ था। इनकी माता का नाम स्वरूप रानी नेहरू और पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई मुख्य रूप से इलाहाबाद के उनके घर आनंद भवन से ही हुई। इनका विवाह 1921 में काठियावाड़ के सुप्रसिद्ध वकील रंजीत सीताराम पंडित से हुआ। शादी के बाद ही उन्होंने विजयलक्ष्मी नाम अपनाया था। अपने परिवार के अन्य सदस्यों की तरह वे भी भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से सक्रिय तौर पर जुड़ीं। वह महात्मा गांधी के विचारों